बड़ी खबर- डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल का ICU जलकर हुआ खाक, 6 मरीजों की मौत की खबर

टीआरपी डेस्क। अहमदनगर के सिविल अस्पताल में आग लग गई है। अस्पताल के आईसीयू में लगी इस आग में 6 लोगों की मौत की खबर है। आग में कई लोग चपेट में आ गए हैं। इस आग की वजह से 13 -14 लोगों के जख्मी होने की खबर है।

आग की चपेट में आए लोगों का इलाज शुरू कर दिया गया है। 20 से ज्यादा लोगों को पास के एक अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। इस बीच दमकल विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। आग बुझाने का काम शुरू है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  Chhattisgarh Assembly Election Result 2023: नतीजों से पहले जीत का दावा, बघेल, डॉ रमन सिंह, टीएस सिंहदेव, अरुण साव सहित इन मंत्रियों की साख दांव पर