दो जिस्म एक जान से मशहूर जुड़वा भाइयों की मौत के बाद आखिरी वीडियो हुआ वायरल, पिता पर लगाए प्रताड़ना के आरोप
दो जिस्म एक जान से मशहूर जुड़वा भाइयों की मौत के बाद आखिरी वीडियो हुआ वायरल, पिता पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

बलौदाबाजार। बलौदा बाजार जिले के लवन गांव में रहने वाले शिवराम और शिवनाथ नाम के जुड़वा भाइयों की मौत के बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बता दें वीडियो मौत के पहले का बताया हुआ है।

कुछ दिन पहले ही जुड़वां भाइयों की मौत हुई थी। वायरल हो रहे वीडियो में दोनों भाइयों के अपने पिता पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे हैं। इन जुड़वा भाइयों की दो सिर चार हाथ और दो पैर थे। इनका धड़ जुड़ा हुआ था इस वजह से दुनिया भर में यह दोनों भाई काफी मशहूर थे। कई इंटरनेशनल एजेंसीज ने इन भाइयों के शरीर की संरचना पर डॉक्यूमेंट्री भी बनाई थी।

मौत से कुछ दिन पहले इन दोनों भाइयों ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में दोनों भाइयों ने अपने पिता द्वारा प्रताड़ित किए जाने, रुपए ना देने और शराब पीकर दुर्व्यवहार करने की बात कही है। पिछले सप्ताह इनकी मौत हो गई। परिवार वालों ने पुलिस से कह दिया था कि तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से दोनों की जान गई। पुलिस ने भी इसके बाद ना तो पोस्टमॉर्टम किया और ना ही किसी तरह की जांच हुई। घरवालों ने दोनों का अंतिम संस्कार भी कर दिया था।

See also  संविधान बचाना है तो समझदारी से वोट देना जरुरी, देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है यह चुनाव : योगेंद्र यादव

दोनों जुड़वाँ भाइयों का मौत बना राज

बता दें शरीर की अनूठी संरचना की वजह से शिवराम और शिवनाथ की जोड़ी दुनिया भर में मशहूर थी। बलौदाबाजार का लवन इलाका भी इन्हीं की वजह से जाना जाता था। अब अचानक इस जोड़ी के खत्म हो जाने की वजह से गांव में मातम का माहौल है। मगर इनकी मौत कैसे हुई ? यह सवाल भी सभी के दिलों में कौंध रहा है। मौत की वजह फिलहाल राज बन चुकी है। गांव में दोनों भाइयों के खुदकुशी करने या फिर हत्या किए जाने जैसी बातों की चर्चा है। अब पिता के प्रताड़ना के दावे का यह वीडियो मौत के राज को और भी गहरा बना रहा है।

देखें वीडियो :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर