दुर्ग : कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 10 नवंबर को दोपहर 3 बजे राजीव भवन दुर्ग में होने जा रही है। इस बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथा मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भी शामित होंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से सी. एम. भूपेश बघेल, इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पी. एल. पुनिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रदेश प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का उपस्थित रहेंगे। बैठक में चर्चा के मुख्य बिंदु कांग्रेस का सदस्यता अभियान, आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर मनाया जा रहा हीरक महोत्सव और जन-जागरण अभियान होंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  अब ओपन स्कूल की परीक्षा भी घर बैठे देंगे परीक्षार्थी... राज्य शासन ने जारी किए निर्देश