CG BREAKING : PMGSY के इंजीनियर और प्यून लापता, नक्सलियों द्वारा अगवा किये जाने की आशंका
CG BREAKING : PMGSY के इंजीनियर और प्यून लापता, नक्सलियों द्वारा अगवा किये जाने की आशंका

बीजापुर। धुर नक्सल इलाके बीजापुर में जिला मुख्यालय से निरीक्षण के लिए निकले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के इंजिनियर और प्यून के लापता होने की खबर आ रही है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों को नक्सलियों ने अगवा कर लिया है, मगर पुलिस के पास इस मामले की कोई भी शिकायत नहीं पहुंची है।

PMGSY के लापता इंजीनियर का नाम अजय रौशन लकड़ा और प्यून का नाम लक्ष्मण परता गिरी है। जानकारी मिली है कि दोनों कल गोरना मार्ग के मरम्मत कार्य के निरीक्षण के लिए निकले थे, मगर वापस घर नहीं लौटे हैं। अपहरण की आशंका के चलते उनके परिजन परेशान हैं।

थाने में नहीं हुई शिकायत

इस घटना के मद्देनजर बीजापुर TI शशिकांत भरद्वाज से TRP न्यूज़ संवाददाता ने संपर्क किया, तब उन्होंने बताया कि कल से इस बात की चर्चा है, मगर अभी तक न तो विभाग की ओर से और न ही परिजनों ने इस संबंध में कोई शिकायत की है। इसलिए पुलिस इस घटना की पुष्टि नहीं कर रही है। बहरहाल बीजापुर जिले में इस घटना को लेकर सभी चिंतित है, वहीं पुलिस भी इसका पता लगाने में जुटी हुई है।

See also  Indravati Tiger Reserve: इंद्रावती टाइगर रिजर्व में वन विभाग के कैमरे में कैद हुई बाघ की तस्वीर, मूवमेंट पर नजर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर