बेमेतरा : प्रदेश के बेमेतरा जिले से प्यार की सनक में हदें पार करने की घटना सामने आई है। मामले में एक सनकी पति ने प्यार का सबूत जानने के लिए कीटनाशक पिला दिया। सनकी ने पहले अपनी पत्नी से प्यार से पूछा कि “तुम मुझसे कितना प्यार करती हो?” पत्नी ने जवाब दिया – “बहुत ज्यादा।” इसके बाद सनकी पति अपनी पत्नी से प्यार का सबूत मांगने लगा। पत्नी ने सनकी पति से पूछा कि “क्या सबूत चाहिए?” पत्नी के ऐसा पूछते ही सनकी पति ने उसका मुंह पकड़ा और उसे कीटनाशक पिला दिया। कीटनाशक पीते ही महिला को उल्टियाँ होने लगी। आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद पुलिस ने शनिवार देर शाम आरोपी सनकी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित महिला का नाम उमा टंडन बताया जा रहा है। 25 नवंबर की सुबह वह अपने घर की रसोई में खाना पका रही थी। उसी समय उसका पति यशवंत टंडन घर आया और उमा से पुछने लगा कि वह उससे कितना प्यार करती है, और प्यार का सबूत मांगने लगा। इसके बाद वह अपनी पत्नी को अपने कमरे में ले गया। और जबरदस्ती करते हुए उसका मुँह पकड़कर कीटनाशक दवा को उमा के मुंह में डाल दिया। घटना के दौरान घर पर कोई और सदस्य मौजूद नहीं था।

See also  टीआरपी का बड़ा खुलासा: अगर आप भी इस्तेमाल करते हैं प्रोसेस्ड मिल्क, तो जाएं सावधान

गटना के बाद आस पड़ोस के लोग जब उसके घर पहुंचे, तब उन्हें इसका पता चला। पड़ोसी तत्काल उमा को जिला अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद उमा ने अपने सनकी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज की है जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 307) का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्त में ले लिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर