Big News : यात्रियों के लिए जरुरी खबर, तूफान Jawad के चलते रेलवे ने रद्द कीं 95 ट्रेनें, देखें लिस्ट
Big News: Important Big News : यात्रियों के लिए जरुरी खबर, तूफान Jawad के चलते रेलवे ने रद्द कीं 95 ट्रेनें, देखें लिस्ट

टीआरपी डेस्क। मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के अनुसार इस साल कोहरा अधिक होने की संभावना है। जिसके बाद रेल प्रशासन ने कोहरे के कारण देश भर में तीन सौ से अधिक ट्रेनों को एक दिसंबर यानी बुधवार से तीन माह के लिए निरस्त करने के आदेश जारी किया हैं। रेल प्रशासन ने पहली दिसंबर से 28 फरवरी तक मुरादाबाद रेल मंडल के बरेली जंक्शन से होकर गुजरने वाली व यहां से चलने वाली कुल 38 ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही मुरादाबाद रेल मंडल में इस दौरान 38 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। 12 ट्रेनों को सप्ताह में एक से दो दिन निरस्त रखा गया है।

ट्रेनें देरी से न चलें इस लिए गया फैसला

कोहरे में ट्रेनों के धीमी गति से चलने के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित होती है, इस कारण ट्रेनें दस-दस घंटे तक देरी से चलती हैं। कोहरे में ट्रेनें देरी से न चलें, इसलिए ट्रेनों को निरस्त कर किया गया है। इसके साथ ही निरस्त ट्रेनों के आरक्षण टिकट की बिक्री बंद कर दी गई है। वहीं जो यात्री आरक्षण टिकट ले चुके हैं, उन्हें एसएमएस द्वारा जानकारी भेजी जा रही है। सहायक वाणिज्य प्रबंधक पीएस बघेल ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों को निरस्त करने की सूचना यात्रियों को दी जा रही है।

See also  Election 2022 : कांग्रेस के 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सोनिया गांधी का नाम सबसे ऊपर, मनमोहन सिंह समेत ये दिग्गज नेता करेंगे चुनाव प्रचार

कोहरे में चलती रहेगी रानीखेत एक्सप्रेस

रेल प्रशासन ने इस बार काठगोदाम-रामनगर-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस को को चलाने का फैसला लिया है। यात्रियों व जनप्रतिनिधियों ने कोहरे में भी रानीखेत एक्सप्रेस चलाने की मांग किया था। रेलवे मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि कोहरे में रानीखेत को निरस्त नहीं किया जाएगा। रानीखेत एक्सप्रेस नियमित पूर्व की तरह ही चलती रहेगी।

एक दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त रहने वाली ट्रेनें

  • अप व डाउन अंबाला-बरौनी हरिहर नाथ एक्सप्रेस
  • अप व डाउन नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस
  • अप व डाउन वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस
  • अप व डाउन वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस
  • अप व डाउन बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस
  • अप व डाउन अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस
  • अप व डाउन अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस
  • अप व डाउन प्रयाग-योगनगरी एक्सप्रेस
  • अप व डाउन कोलकता नागलडैम कर्मभूमि एक्सप्रेस
  • अप व डाउन मालदा डाउन- आनंद विहार एक्सप्रेस
  • अप व डाउन लखनऊ-मेरठ राजरानी एक्सप्रेस
  • अप व डाउन लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस
  • अप व डाउन गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस
  • अप व डाउन कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस
  • अप व डाउन चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस
  • अप व डाउन लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस
  • अप व डाउन अमृतसर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस
  • अप व डाउन कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस
See also  शरबत जिहाद : दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- माफी लायक नहीं बाबा रामदेव की टिप्पणी, बयान ने आत्मा झकझोर दी, रामदेव हटाएंगे सारे VIDEO

सप्ताह में एक से दो दिन निरस्त रहने वाली ट्रेनें

  • राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस-प्रत्येक सोमवार
  • नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस-प्रत्येक मंगलवार
  • मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस-प्रत्येक बुधवार
  • आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार
  • दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार
  • आनंद विहार- दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार
  • धनबाद-फिरोजपुर किसान एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार
  • फिरोजपुर-धनबाद किसान एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार
  • रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार
  • आनंद विहार-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार
  • वाराणसी-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार,गुरुवार,शनिवार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर