जामनगर : कर्नाटक में ऑमिक्रॉन से संक्रमित 2 मरीजों की पुष्टि के बाद अब गुजरात के जामनगर में भी कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ऑमिक्रॉन से संक्रमित मरीज की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई है। बताया जा रहा कि संक्रमित व्यक्ति ज़िम्बॉबवे से भारत लौटा था। कोरोना जाँच में व्यक्ति को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। जिसके बाद उसका सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। आज जिनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट में वायरस के नए वैरिएंट के होने की पुष्टि की गई है। फिलहाल संक्रमित को आइसोलेशन में रखा गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में 12 लाख से अधिक बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कर निभाई अपनी भूमिका, देखें अपने शहर का विवरण