बड़ी खबर- इन 7 राज्यों के बच्चों को पहले लगेगी कोरोना वैक्सीन

टीआरपी डेस्क। सरकार जल्द ही 7 राज्यों में 12-17 साल के बच्चों को वैक्सीनेशन की शुरुआत करने जा रही है। ऐसे जिले जहां अनुपात से कम वैक्सीनेशन हुआ है वहां पहले इसकी शुरआत होगी।

माना जा रहा है कि जल्द ही सरकार बच्चों के वैक्सीनेशन पर गाइडलाइन भी जारी कर सकती है। इसके साथ ही भारत दुनियाभर के उन देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा, जहां बच्चों को भी कोरोना वैक्सीन दी जा रही है।

इन राज्यों में पहले लगेगी बच्चों को वैक्सीन?

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा है कि जायकोव-डी को पहले महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पंजाब, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में लगाया जाएगा। सरकार ने जाइकोव-डी के एक करोड़ डोज का ऑर्डर नवंबर में ही दे दिया है। सरकार ने इन राज्यों से कहा है कि वो ऐसे जिलों को आइडेटिंफाई करें जहां वैक्सीनेशन कम हुआ है। उसके बाद ऐसे जिलों में 12-17 साल के लोगों को वैक्सीनेशन की शुरुआत होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  TRP EXPOSE: चाइल्ड हेल्पलाइन पर आने वाले 40 फीसदी कॉल में मासूम नहीं जुटा पाते बोलने का साहस, लेकिन पीछे से आती है आवाज