रायपुर : कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर कांग्रेस 12 दिसम्बर को राजस्थान के जयपुर में महंगाई के खिलाफ “महंगाई हटाओ महारैली” करने जा रही है। रैली में महंगाई के खिलाफ लाखों की संख्या में जनसैलाब उमड़ने के आसार हैं। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यह महारैली कांग्रेस के लिए काफी अहम मानी जा रही है। इस महारैली के लिए दिल्ली से लेकर तमाम राज्यों में कांग्रेस ने कमर कस के तैयारी शुरु कर दी है।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में भी लगातार महारैली के मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों तक पहुँच रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मीडियी से चर्चा के दौरान बताया कि केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद लगातार महंगाई बढ़ी है। और इसके खिलाफ बहुत बड़ी लड़ाई की तैयारी हो रही है। इस लड़ाई में प्रदेश से 3 से 5 हजार लोग शामिल होंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  CM Bhupesh Became More Devotee Of Ram Than BJP -राम और माता कौशल्या की भक्ति में CM भूपेश से पिछड़ी BJP