शिव डहरिया ने पट्‌टा अपने नाम किया, उनके शागिर्द अवैध प्लाटिंग कर रहेः नितिन नबीन

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी और बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन रायपुर पहुंचे। उन्होंने गुरुवार को रायपुर में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया सरकारी जमीन का पट्‌टा अपने नाम करने का आरोप लगाया।

छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी नितिन नबीन निकाय चुनावों में भाजपा को मजबूत करने का प्रयास करने में लगे हैं। नबीन ने प्रेस वार्ता में कहा कि छत्तीसगढ़ से केंद्र की योजनाओं को वापस किया जा रहा है। पीएम आवास योजना में राज्य ने अपने हिस्से के पैसे नहीं दिए। अब यहां मकान नहीं बन रहे, मगर ये लोग अपने फायदे का काम कर रहे हैं। कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की गरीब जनता की चिंता नहीं और अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

निकाय चुनाव में जनता देगी जवाब

नबीन ने कहा कि प्रदेश के बीजापुर में सहायक आरक्षक हथियार जमा कर आंदोलन कर रहे हैं। ये देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर मसला है। शहरी इलाकों में कांग्रेस राजस्व कर कम करने का वादा किया था, अब तक पूरा नहीं हुआ। इस सरकार में जनता ठगी हुई महसूस कर रही है। प्रदेश के हर शहर में लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ा है। अब इस निकाय चुनाव में जनता जवाब देगी।

See also  शराब भट्ठी के सुपरवाइजर और सेल्समैन चला रहे थे मिलावटी शराब की बाटलिंग और रिफिलिंग यूनिट, होलोग्राम का भी हो रहा था इस्तेमाल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर