दर्दनाक हादसा : छत्तीसगढ़ बॉर्डर में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत
दर्दनाक हादसा : छत्तीसगढ़ बॉर्डर में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत

कवर्धा। आज छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश सीमा पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। दरअसल बॉर्डर पर कार और ट्रक में आमने सामने जोरदार टक्कर होने से चार लोगों की मौत हो गई। चारों मृत​क कवर्धा जिले का बताया जा रहा है। पुलिस शव बरामद कर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार हादसा देर रात मध्यप्रदेश बॉर्डर मोतीनाला के पास हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार सभी युवक कवर्धा से मध्यप्रदेश के कन्हार गांव जा रहे थे। तभी बॉर्डर के पास ट्रक से आमने-सामने भीषण हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं गंभीर रूप से घायल चार युवक की मौके पर ही तड़पकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए भेजा। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  हसदेव अरण्य : राजस्थान की आड़ में अडानी को कोयला देने की हो रही साजिश.. हसदेव के जंगल और आदिवासियों को ना उजाड़ने की छत्तीसगढ़ सरकार से अपील...