'कमीने' के बाद अब पेश है 'कुत्ते', विशाल भारद्वाज के लिए अलग है प्यार वाले शब्दों का संकलन
'कमीने' के बाद अब पेश है 'कुत्ते', विशाल भारद्वाज के लिए अलग है प्यार वाले शब्दों का संकलन

नेशनल डेस्क। विशाल भारद्वाज पहले भी अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में आ चुके है। 2009 में आई फिल्म ‘कमीने’ के शीर्षक को लेकर विशाल विवादों में घिरे हुए थे जिसमें शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म ने शाहिद कपूर की चॉकलेट बॉय वाली छवि बदल दी थी। उस वक़्त ‘कमीने’ को लेकर लोग कहते थे कि, विशाल ने एक गाली को फ़िल्म का टाइटल रख लिया है। जिसपर गुलजार साब ने कहा था कि, “कमीने गाली नहीं है, बल्कि प्यार दर्शाने वाला शब्द है।”

जिसके बाद 23 अगस्त 2021 को विशाल ने अपनी आने वाली फिल्म का ऐलान किया है। इस फिल्म का टाइटल सुनकर आप एक पल के लिए सोच में जरूर पड़ जाएंगे। विशाल भारद्वाज की आने वाली फिल्म का नाम है ”कुत्ते”। इससे लगता है मानो विशाल साब के लिए प्यार दर्शाने वाले शब्द जरा हटकर ही है। इस फिल्म की घोषणा करते हुए विशाल ने अपने ट्वीटर पर लिखा,

See also  New Year 2022 : क्या आपका भी नहीं है कोई Celebration Plan ? घर पर ही देख सकते हैं 2021 की 10 सबसे धासू Indian Movies

‘ना ये भौंकते हैं, ना ग़ुर्राते हैं… बस काटते हैं!
प्रस्तुत हैं ‘कुत्ते’।

बेमिसाल मार्केटिंग,

फिल्म की मार्केटिंग तारीफ के काबिल है। क्योंकि अभी फिल्म का सिर्फ टाइटल और पोस्टर ही रिलीज हुआ है, जिसमें कोई स्टार नहीं बल्कि केवल अलग-अलग नस्ल के ‘कुत्ते’ नजर आ रहे है। जिसके कारण इस फिल्म के पोस्टर ने लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर