टेंट व्यवसायी का पुराना स्टाफ निकला डकैती का मास्टरमाइंड, लूट की रकम से जश्न मनाते हुए पकड़ा पुलिस ने
टेंट व्यवसायी का पुराना स्टाफ निकला डकैती का मास्टरमाइंड, लूट की रकम से जश्न मनाते हुए पकड़ा पुलिस ने

बलौदाबाजार। जिले की पुलिस ने 2 दिनों पूर्व बलौदाबाजार थाना क्षेत्र में हुई लाखों की डकैती की वारदात को सुलझा लिया है। जाँच के दौरान खुलासा हुआ कि डकैती का मास्टरमाइंड इसी टेंट हाउस में काम कर चुका है। पुलिस ने इस वारदात में लूटे गए नगदी और जेवरात के बड़े हिस्से को बरामद कर लिया है वहीं एक अन्य आरोपी फ़िलहाल फरार है।

चाकू और कट्टे की नोंक पर लूटपाट

बीते 17-18 दिसंबर की दरम्यानी रात बलौदाबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भाठागांव स्थित सुकालू टेंट हाउस बलौदाबाजार के मालिक के घर में डकैती की वारदात हुई। उस समय घर के अलग-अलग कमरों में परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। तभी डकैतों ने घर के मुख्य गेट से घर अंदर प्रवेश कर सभी घरवालों को चाकू-कट्टे की नोक पर डराया धमकाया और घर में रखे ₹05.29 लाख नगद एवं सोने चांदी के जेवरात लूट लिया।

CCTV कैमरे तोड़े और DVR साथ ले गए नकाबपोश

सभी आरोपियों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए चेहरे मे नकाब पहन रखा था तथा घर में लगे CCTV कैमरे को तोडकर डीवीआर को भी अपने साथ ले गये थे। घटना की सूचना मकान मालिक संतोष कोशले द्वारा मोबाइल के माध्यम से पुलिस को दिया गया। जिसके बाद संपूर्ण थाना सिटी कोतवाली का पुलिस बल डॉग स्क्वाड के साथ तत्काल घटनास्थल ग्राम भाठागांव पहुंचा और छानबीन शुरू कर दी।

See also  Speeches of Governor, CM and BJP on reservation bill -राज्यपाल ने CM..तो CM ने BJP पर थोपा

साइबर सेल से मिली मदद

इस मामले में नगर निरीक्षक विजय चौधरी थाना प्रभारी सिटी कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जांच कार्य प्रारंभ किया गया। साथ ही उप निरीक्षक उमेश वर्मा की साइबर टीम द्वारा घटनास्थल का तकनीकी विश्लेषण कर जानकारी जुटाना प्रारंभ कर दिया गया। घटना स्थल का निरीक्षण प्रार्थी एवं गवाहों से पूछताछ तथा साइबर सेल से तकनीकी जानकारी जुटाकर पुलिस की एक टीम थाना प्रभारी सिटी कोतवाली विजय चौधरी के नेतृत्व में, प्रआर मोह.अरसद खान, ओंकार राजपूत, आर. मुकेश तिवारी, दीपक साहू की टीम रायगढ की ओर अज्ञात आरोपियों की तलाश हेतु रवाना हुई।

डकैती के पैसे से मना रहे थे जश्न

बलौदा बाजार के साइबर सेल से आरक्षक कुमार जायसवाल एवं महिला आरक्षक नेहा तिवारी की टेक्निकल टीम द्वारा लगातार पुलिस टीम को आरोपियों के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराइ जा रही थी, जिसमें आरोपियों के चंद्रपुर शहर के आसपास होने का पता चला। जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा खोजबीन कर आरोपियों को चंद्रपुर नदी के किनारे पिकनिक स्पॉट से गिरफ्तार किया गया। यहां पर सभी आरोपी डकैती से मिले पैसों से जश्न मना रहे थे।

See also  CG Weather Update : आज से बदलेगा मौसम का मिजाज! कुछ जिलाें में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना

डकैती में इस्तेमाल बोलेरो वाहन भी बरामद

आरोपियों से पूछताछ एवं अपराध विवेचना पर डकैती में प्रयुक्त बोलेरो क्र CG13 V 6271, 02 नकली पिस्टल काले एवं सिल्वर रंग का, चार नग चाकू, काले रंग का जैकेट, कंटोप, स्कार्फ जप्त किया गया। प्रकरण मे नगदी रकम 1,40,000 रूपये एवं सोने चांदी के जेवरात कीमती 2,00,000 रूपये कुल कीमती 3,40,000₹ बरामद किया गया है।

आरोपियों में महिला भी शामिल

इस वारदात में शामिल एक आरोपी अमन चौहान आदतन अपराधी है और इसके खिलाफ जिला जांजगीर-चांपा के शिवरीनारायण थाना में पूर्व से 02 अपराध दर्ज है। वहीं एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। आरोपियों में तीन कोरबा से और दो रायगढ़ से हैं तथा इनमे एक महिला भी शामिल है।

डकैती के इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में अमन चौहान उम्र 23 साल निवासी खरवानी थाना उरगा जिला कोरबा, रामदास महंत उर्फ पप्पू उम्र 20 साल निवासी खैरवानी थाना उरगा जिला कोरबा, ओमप्रकाश लकड़ा उम्र 23 साल निवासी श्याम मिक्चर फैक्ट्री के पास इन्द्रा नगर रायगढ, आकाश सोनवानी उम्र 19 साल निवासी सीतामणी कोरबा और जिया चौहान पति समीर चौहान उम्र 21 साल निवासी ढिमरापुर, रायगढ शामिल हैं।

See also  Mission 2023: आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी, जगदलपुर से नरेंद्र भवानी को टिकट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर