सबसे महंगा तलाक : दुबई के किंग राशिद को पत्नी को देने पड़ेंगे 5500 करोड़ रुपए

लंदन। दुबई के किंग शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम ने अपनी पत्नी राजकुमारी हया से तलाक ले लिया है। इसके बदले में उन्हें लगभग 5500 करोड़ रुपए (554 मिलियन पाउंड) राजकुमारी हया को देने होंगे।

कोर्ट ने कहा कि किंग को यह रकम डिवोर्स सेटलमेंट और बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए देनी होगी। यह सेटलमेंट ब्रिटिश कानूनी इतिहास के सबसे बड़े सेटलमेंट में से एक है। राजकुमारी हया जॉर्डन के पूर्व राजा हुसैन की बेटी हैं।

हाईकोर्ट के जज फिलिप मूर ने अपने फैसले में कहा कि राजकुमारी हया और उनके बच्चों को आतंकवाद या फिर अपहरण जैसे खतरों से बचाने व सुरक्षा देने के लिए खास इंतजाम होने चाहिए। ब्रिटेन में उन्हें खास सुरक्षा की जरूरत होगी।

कौन हैं राजकुमारी हया

राजकुमारी हया शेख मोहम्मद की छठवीं पत्नी हैं। उन्होंने ऑक्सफोर्ड से राजनीति, दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है। 2004 में दुबई के किंग शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से निकाह किया था। वह 2019 में अचानक दुबई छोड़कर इंग्लैंड चली गईं। इसके बाद अपने पति पर कई आरोप लगाए। राजकुमारी ने खुद को जान का खतरा भी बताया था।

See also  Naxal encounter: गढ़चिरौली के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर

दुबई राजपरिवार की बेटी प्रिंसेस लतीफा भी चर्चा में रहीं

राजकुमारी हया से पहले दुबई राजपरिवार की बेटी प्रिंसेस लतीफा भी चर्चा में रही थीं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें उन्होंने दुबई में महिलाओं की स्थिति को लेकर शेख मोहम्मद पर कई आरोप लगाए थे। इसके अलावा अपने पिता पर भी उन्हें बंधक बनाने का आरोप लगाया था।