Big News: पंजाब चुनाव के लिए APP ने जारी की चौथी सूची, 15 और प्रत्याशियों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
Big News: पंजाब चुनाव के लिए APP ने जारी की चौथी सूची, 15 और प्रत्याशियों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

टीआरपी डेस्क। आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। सूची में पंद्रह लोगों के नाम हैं। आप ने दो दिन पूर्व 18 लोगों की सूची जारी की थी। पार्टी अब इन 15 लोगों को मिलाकर 73 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है।

आप की चौथी सूची में भुलत्थ से रंजीत सिंह राणा, नकोदर से इंदरजीत कौर मान, मुकेरियां से गुरध्यान सिंह मुलतानी, दसूहा से कर्मवीर सिंह घुमन्न, उड़मुड़ से जसवीर सिंह राजा गिल, रूपनगर से दिनेश चड्ढा, श्री फतेहगढ़ साहिब से लखबीर सिंह राय, खन्ना से तरुणप्रीत सिंह, रायकोट से हाकम सिंह ठेकेदार, धरमकोट से दविंदर सिंह लाडी, फिरोजपुर ग्रामीण से आशू बांगड़, बल्लुआना से अमनदीप सिंह गोल्डी, मानसा से डा. विजय सिंगला, संगरूर से नरिंदर कौर व डेराबस्सी से कुलजीत सिंह रंधावा को प्रत्याशी बनाया गया है।

See also  Train Accident Breaking : बीकानेर से गुवाहाटी जा रही ट्रेन हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक-दूसरे पर चढ़े डिब्बे, देखिए EXCLUSIVE VIDEO

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर