BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव, कोलकाता के अस्पताल में भर्ती, लग चुकी है दोनों डोज

नई दिल्ली/कोलकाता। BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सौरव की टेस्ट रिपोर्ट सोमवार रात को पॉजिटिव आई है। उन्हें कोरोना के टीके की दोनों डोज लग चुकी है। इसके बावजूद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बता दें​ कि इसी साल जनवरी में गांगुली को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। एंजियोप्लास्टी के कुछ दिन बाद भी सौरव की तबीयत बिगड़ गई थी, तब भी उन्हें हॉस्पिटलाइज्ड किया गया था। इसके बाद से ही गांगुली लगातार काम कर रहे हैं।

See also  East Zone Shooting Championship: छत्तीसगढ़ पुलिस की लक्ष्मी ने गोल्ड और आन्या ने सिल्वर मेडल पर लगाया निशाना, ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन