Breaking : छत्तीसगढ़ के 5 कलेक्टरों सहित 9 अफसरों को मिला प्रमोशन का तोहफा, देखें आदेश
Breaking : छत्तीसगढ़ के 5 कलेक्टरों सहित 9 अफसरों को मिला प्रमोशन का तोहफा, देखें आदेश

रायपुर। साल के चला चाली बेला मे छत्तीसगढ़ शासन ने वन विभाग के 135 कर्मचारियों का प्रमोशन कर नए साल का तोहफा दिया है। पदोन्नत किए गए इन कर्मचारियों में 112 उप वनक्षेत्रपाल को पदोन्नत कर वन क्षेत्रपाल बनाया गया है।

वहीं 22 वनक्षेत्रपाल को पदोन्नत कर सहायक वन संरक्षक के पद पर नियुक्ति दी गई है। इनके अलावा प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय में पदस्थ अधीक्षक को लेखा अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक वनक्षेत्रपाल राजेन्द्र प्रसाद सिंह, अनिल कुमार बागड़े, राजेन्द्र कुमार कुलदीप, गोपाल सिंह परमार, व्ही. के. चक्रवर्ती, जीवनलाल सिंन्हा, एन. के. गणराज सिंह नेताम, राजकुमार शर्मा, इन्द्र प्रसाद बंजारे तथा रविशंकर लाल श्रीवास्तव को सहायक वनसंरक्षक बनाया गया है। इसी तरह वनक्षेत्रपाल देवेन्द्र कुमार गोड़, शालीग्राम प्रसाद सोनी, गोदावली प्रसाद पटेल, अशोक कुमार तिवारी, धरमजीत पटेल, शैलेन्द्र कुमार अम्बष्ट, अखिलेश मिश्रा, आर. एस. मरकाम, सरोज अरोरा, मोहर सिंह मरकाम तथा जगबन्धु राम मरकाम को सहायक वनसंरक्षक बनाया गया है।

See also  नए साल में 8 लाख भक्तों ने शिरडी के साईं मंदिर में दर्शन कर चढ़ाए 400 करोड़

देखें सूची :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर