कोलकाता : भाजपा से पूर्व विधायक व राज्य मंत्री रहे वर्तमान में टीएमसी के नेता व गायक बाबुल सुप्रियो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनके साथ साथ उनके पिता, पत्नि और स्टाफ के कई लोगों में भी कोरोना संक्रमण की जानकारी उनके द्वारा ट्वीट करके दी गई है। बता दें की वर्ष 2021 में भी वे 2 बार कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और अप्रैल में उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित हुईं थीं।

देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने लगे हैँ। और इस बार संक्रमण के शिकार लोगों में कई राजनेता भी शामित हैं। रविवार शाम प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव कोरोनो संक्रमित हुए। आज सुबह ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी इसके बाद सांसद मनोज तिवारी के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई था और अब बाबुल सुप्रियो ने भी अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी साझा की। बता दें की कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री में प्रियंका गांधी में भी कोरोना के लक्षण दिखे थे और उनके संपर्क में कई लोग संक्रमित पाए भी गए थे जिसके कारण वे भी आइसोलेशन में हैं।

See also  दीपिका और दिशा को पीछे छोड़ रिया चक्रवर्ती बनी 2020 की Most Desirable Women

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर