बड़ी खबर : अब कालीचरण को लेकर जाएगी महाराष्ट्र पुलिस, अदालत ने दी ट्रांजिट रिमांड, लेकिन 13 तारीख को करना होगा रायपुर कोर्ट में पेश
बड़ी खबर : अब कालीचरण को लेकर जाएगी महाराष्ट्र पुलिस, अदालत ने दी ट्रांजिट रिमांड, लेकिन 13 तारीख को करना होगा रायपुर कोर्ट में पेश

रायपुर। धर्म संसद में महात्मा गांधी को अपशब्द कहने वाले कालीचरण को राजधानी की एक अदालत ने महाराष्ट्र पुलिस को सौंपने का आदेश जारी कर दिया है।

बता दें अपशब्द कहने के बाद पुलिस की चपेट में आए कालीचरण के ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के लिए पिछले तीन दिन से महाराष्ट्र पुलिस प्रयास कर रही थी। जिसमे आज मंगलवार को महाराष्ट्र पुलिस कामयाब हो गई है।

गौरतलब है कि रायपुर की अदालत ने महाराष्ट्र पुलिस को 6 तारीख तक की ट्रांजिट रिमांड पर कालीचरण महाराज को सौंपने के आदेश दिए हैं। 6 तारीख को महाराष्ट्र की ठाणे कोर्ट में कालीचरण महाराज को पेश करना होगा। उसके बाद 13 तारीख से पहले कालीचरण को महाराष्ट्र पुलिस को रायपुर कोर्ट में पेश करना होगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  Foot March For The Interests Of Farmers - आदिवासियों काे जमीन पर हक, प्याज पर MSP और कर्जमाफी की मांग