PM का काफिला फ्लाईओवर में फंसने पर, जेपी नड्डा ने सीएम चन्नी पर लगाया लापरवाही का आरोप, कहा -पंजाब के विकास को रोकने के लिए ऐसी गिरी हुई मानसिकता
PM का काफिला फ्लाईओवर में फंसने पर, जेपी नड्डा ने सीएम चन्नी पर लगाया लापरवाही का आरोप, कहा -पंजाब के विकास को रोकने के लिए ऐसी गिरी हुई मानसिकता

टीआरपी डेस्क। पंजाब के फिरोजपुर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को रद्द कर दिया गया है। गृह मंत्रालय ने बुधवार को बयान जारी कर बताया कि पीएम का काफिला एक फ्लाईओवर पर करीब 15 मिनट तक फंसा रहा, जबकि राज्य सरकार और पुलिस को उनके दौरे की सूचना पहले से थी। अब इस बीच भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर सीधे तौर पर सीएम चन्नी पर लापरवाही के आरोप लगा दिए।

पंजाब सरकार पर निशाना साधते कहीं ये बात

नड्डा ने पीएम की सुरक्षा में चूक को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए एक साथ तीन ट्वीट किए। इनमें उन्होंने कहा, “यह दुखद है कि पंजाब में हजारों करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को लॉन्च करने जा रहे प्रधानमंत्री के दौरे में बाधा पैदा की गई। लेकिन हम पंजाब के विकास को रोकने के लिए ऐसी गिरी हुई मानसिकता को सफल नहीं होने देंगे और अपनी कोशिशें आगे भी जारी रखेंगे।

See also  पंजाब सरकार का बड़ा फैसला-वीआइपी की सिक्योरिटी में तैनात 184 सुरक्षाकर्मी वापस

मिलीभगत के चलते रैली में जाने वालों पर सख्ती बरती

नड्डा ने आगे राज्य की पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा, “पंजाब पुलिस को निर्देश दिया गया था कि वह रैली में जाने वालों को रोके। बड़ी संख्या में बसों को रोक दिया गया, क्योंकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ मिलीभगत के चलते रैली में जाने वालों पर सख्ती बरती।

भाजपा अध्यक्ष ने इसके बाद सीएम चन्नी पर भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री चन्नी ने इस मामले को सुलझाने के लिए फोन तक पर बात करने से इनकार कर दिया। पंजाब की कांग्रेस सरकार जो तरकीबें इस्तेमाल कर रही है, उनसे लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर भरोसा करने वाले हर व्यक्ति को पीड़ा होगी।

See also  Union Minister Kiren Rijiju's Accident - किरण रिजिजू की कार को ट्रक ने मरी टक्कर, मंत्री बाल-बाल बचे

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर