VIDEO : बाइक से भरे कंटेनर में लगी आग, टायर फटने के चलते हुई घटना
VIDEO : बाइक से भरे कंटेनर में लगी आग, टायर फटने के चलते हुई घटना

बलौदाबाजार। बजाज कंपनी के मोटर बाईक से भरे एक कंटेनर वाहन में आग लग गई। यह आग टायर के फटने से लगी। यह कंटेनर दुपहिया वाहनों को लेकर पुणे से असम जा रहा था। बताया जा रहा है कि आग लगते ही ड्राइवर वाहन से कूदकर भाग गया।

बलौदाबाजार जिले के गिधौरी थाना अंतर्गत ग्राम हसुवा के पास यह घटना घटी। बजाज कंपनी की बाइक से भरा कंटेनर वाहन यहां से गुजर रहा था, तभी कन्टेनर के सामने के हिस्से का चेचीस टूट जाने की वजह से अगला चक्का फट गया, जिसके चलते ट्रक 100 फीट दूर तक सड़क पर घिसटते हुए चला गया। इस दौरान ट्रक का डीजल टैंक सड़क से रगड़ने पर उसमे आग लग गई, थोड़ी ही देर में वाहन में आग फ़ैल गई। घटना की सूचना मिलने पर गिधौरी पुलिस द्वारा फायर ब्रिगेड मंगवा कर आग को बुझाया गया। बताया जा रहा है कि वाहन में लगभग 50 बाइक रखे हुए थे जो आग की चपेट में आ गए हैं।

See also  पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के नकली आदिवासी वाले बयान पर फूटा रेणु जोगी का गुस्सा, जानें क्या कहा


देखिये VIDEO :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर