TRP डेस्क : देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। बीते 24 घण्टों में देश भर में 1 लाख 59 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए वहीं 327 मौतें हो गई। इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम देश में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा हेतु आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह हाई लेवल बैठक शाम 4.30 बजे आयोजिकॉत की गई है। प्रधानमंत्री देश में कोरोना की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। इससे पहले भी प्रधानमंत्री कई बैठकें कर चुके हैं।

शनिवार को प्रधानमंत्री ने देश में टीकाकरण की तेज गति को बनाए रखने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने देश की जनता से से कोविड के अनुरुप नियमों का पालन करने को कहा था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  1 जनवरी से नहीं मिलेगी पानी की बोतल, पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए राज्य का सार्थक प्रयास