बीजेपी को तगड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के बाद तीन और MLA ने दिया इस्तीफा, Sharad Pawar का दावा 13 विधायक SP में हो सकते हैं शामिल
बीजेपी को तगड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के बाद तीन और MLA ने दिया इस्तीफा, Sharad Pawar का दावा 13 विधायक SP में हो सकते हैं शामिल

टीआरपी डेस्क। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद से बीजेपी को लगातार नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद मंगलवार को तीन और भी विधायकों ने बीजेपी छोड़ दी है। इनमें बांदा जिले की तिंदवारी विधानसभा से विधायक ब्रजेश प्रजापति, शाहजहांपुर की तिलहर सीट से विधायक रोशनलाल वर्मा और कानपुर के बिल्हौर से विधायक भगवती सागर शामिल हैं।

खबर के मुताबिक, इन विधायकों ने स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में बीजेपी को छोड़ा है। मालूम हो कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिया है। अब ब्रजेश प्रजापति, रोशनलाल वर्मा और भगवती सागर भी सपा का ज्वॉइन करेंगे।

See also  भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संभाग प्रभारी एवं जिला प्रभारियों की लिस्ट हुई जारी, देखें किन्हें मिली जगह

शिकायतों पर सुनवाई नहीं हुई

विधायक रोशन लाल ने बीजेपी छोड़ते वक्त कहा कि योगी सरकार में उनकी 5 सालों तक की गई शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके चलते उन्हें यह निर्णय लेना पड़ा।

तोहफे में भेजा ताला

वहीं, इसको लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व मंत्री आईपी सिंह ने बीजेपी पर तंज कसा है। ट्विटर के जरिए सपा नेता ने कहा है, ”ओमप्रकाश राजभर जी, जयंत चौधरी जी, राजमाता कृष्णा पटेल जी,संजय चौहान जी और अब स्वामीप्रसाद मौर्य जी समाजवादी पार्टी के साथ हैं। मैंने BJP मुख्यालय पर स्वतंत्र देव सिंह जी को एक ताला तोहफे के रूप में भेज दिया है, 10 मार्च के बाद लगा घर लौट जाइएगा। लहर नहीं, अब सपा की आँधी चल रही है।

See also  सीएम बघेल समेत छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता सोनिया-राहुल गांधी से मिले, सालभर के कामकाज की दी जानकारी
https://twitter.com/IPSinghSp/status/1480849392005369857?s=20

जल्दबाजी के फैसले गलत साबित होते हैं

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने किन कारणों से इस्तीफा दिया है, मैं नहीं जानता हूं। उनसे अपील है कि बैठकर बात करें। जल्दबाजी में लिए हुए फैसले अक्सर गलत साबित होते हैं। आदरणीय स्वामी प्रसाद मौर्य जी ने किन कारणों से इस्तीफा दिया है मैं नहीं जानता हूँ उनसे अपील है कि बैठकर बात करें जल्दबाजी में लिये हुये फैसले अक्सर गलत साबित होते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर