कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा दे दिया है।
Big News: बीजेपी को बड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री ने दिया इस्तीफा,इस पार्टी में शामिल होने के संकेत

टीआरपी डेस्क। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा दे दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वो बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते है। इसकी आशंका इस लिए जताई जा रही है क्युकी उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात भी की।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपते हुए लिखा, ”माननीय राज्यपाल जी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मंत्रिमंडल में श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री के रूप में विपरीत परिस्थितियों व विचारधारा में रहकर भी बहुत ही मनोयोग के साथ उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है किंतु दलितों, पिछड़ों, किसानों बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे- लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल से मैं इस्तीफा देता हूं।

See also  Chhattisgarh Assembly Election 2023 : अभनपुर से बीजेपी ने इंद्र कुमार साहू को बनाया प्रत्याशी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर