बड़ी खबरः छत्तीसगढ़ में 135 जवान हुए कोरोना से संक्रमित

रायपुर। नया रायपुर स्थित विकास भवन में कोरोना विस्फोट के बाद अब खबर आ रही है कि प्रदेश के CRPF जवान और पुलिस विभाग भी कोरोना की चपेट में आए हैं। PHQ के 10 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

रायपुर के अलग-अलग थानों में 5 से ज्यादा जवान संक्रमित मिले हैं। बिलासपुर में 40 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवान संक्रमित पाए गए हैं। बस्तर संभाग में CRPF के लगभग 50 जवानों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। रायगढ़ में भी 1 ASI समेत 30 आरक्षक कोरोना की चपेट में आए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  CGPSC Recruitment Scam : PSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी गिरफ्तार, CBI ने की बड़ी कार्रवाई