कोरोना से मरने वाले करीब 75 फीसदी मरीजों को वैक्सीन नहीं लगी- सत्येंद्र जैन

टीआरपी डेस्क। देश में कोरोना के रोजाना मामलों में हो रही बढ़ोंतरी के बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने उम्मीद जताई है कि राजधानी में आज 25,000 से कम कोरोना केस आ सकते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि अस्पतालों के करीब 88% बेड खाली पड़े हैं।

उन्होंने बताया कि कोरोना से मरने वाले करीब 75 फीसदी मरीजों को वैक्सीन नहीं लगी हुई थी। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार को कोविड के 28,867 मामले दर्ज किए गए थे। इसी के साथ ही गुरुवार को राज्य में कोविड से 31 लोगों की मौत भी हुई, जबकि सकारात्मकता दर 29.21 प्रतिशत है।

दिल्ली का पिछला सबसे बड़ा दैनिक उछाल 28,395 मामलों के साथ पिछले साल 20 अप्रैल को दर्ज किया गया था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 9 जनवरी से 12 जनवरी के बीच यहां जिन 97 लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ था, जबकि 19 ने केवल पहली डोज ही ली थी और आठ ने वैक्सीन की दोनों डोज ले रखी थीं।

See also  Bollywood drugs case: फिल्मी शख्सियतों से जुड़े ड्रग्स केसकेस की सुनवाई कर रहे स्पेशल जज को धमकी भरा पत्र

जैन ने कहा, “कोरोनावायरस के कारण मरने वाले लगभग 75 प्रतिशत लोगों ने टीके की एक भी खुराक नहीं ली थी। टीका लगवाना महत्वपूर्ण है। ऐसे भी उदाहरण हैं जहां लोगों को कोविड​​​​-19 होने से पहले गंभीर बीमारियां थीं।” उन्होंने यह भी बताया कि शहर के अस्पतालों में 13000 से ज्यादा बेड खाली हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर