Accident : पुलिस फ़ोर्स से भरी बस को तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 15 जवान घायल
Accident : पुलिस फ़ोर्स से भरी बस को तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 15 जवान घायल

जांजगीर। जांजगीर-चांपा में पुलिस बल से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस फ़ोर्स से भरी बस को एक तेज रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

बता दें कि सभी पुलिसकर्मी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा ड्यूटी कर बिलासपुर से लौट रहे थे इसी दौरान शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के पास कनस्दा में यह हादसा हो गया। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्घटना में घायल पुलिस जवानों का हाल-चाल पूछा। इसके साथ ही पुलिस महानिरीक्षक ने भी घटना की ली जानकारी। मुख्यमंत्री ने घायल जवानों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  This Will Be The Program Of CM Bhupesh On Saturday - बिलासपुर, पाटन फिर रायपुर में CM का ये कार्यक्रम