Amazon Great Republic Day Sale: यूजर्स इस तरह 24 घंटे पहले ही उठा सकते है सेल का फायदा, सभी प्रोडक्ट में मिलेगा 40 -70 प्रतिशत का डिस्काउंट
Amazon Great Republic Day Sale: यूजर्स इस तरह 24 घंटे पहले ही उठा सकते है सेल का फायदा, सभी प्रोडक्ट में मिलेगा 40 -70 प्रतिशत का डिस्काउंट

टीआरपी डेस्क। Amazon Great Republic Day Sale की शुरुआत 17 जनवरी से हो रही है। जैसा कि अमेजॉन का ट्रेंड रहा है, सेल की शुरुआत से पहले यह अपने कुछ बेस्ट डील्स को रिवील करती है। अबकी बार भी कंपनी ने कुछ बड़ी डील्स को सेल शुरू होने से पहले रिवील किया है जिसके बारे में हम आपको बता रहे हैं।

इनमें स्मार्टफोन, टीवी, होम अप्लायंस और कई अमेजॉन ब्रांड्स पर बेस्ट ऑफर हैं। कंपनी स्मार्टफोन और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत छूट की घोषणा पहले की कर चुकी है। वहीं, कैमरा और लैपटॉप जैसे आइटम्स पर 70 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा एसबीआई कार्ड होल्डर्स के लिए अतिरिक्त डिस्काउंट, बजाज फिनसर्व पर नो कोस्ट ईएमआई और अमेजॉन पे आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए डिस्काउंट है।

Amazon Great Republic Day Sale

Great Republic Day Sale सेल में 64,999 रुपये की वर्तमान कीमत वाला OnePlus 9 Pro केवल 54,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसी तरह OnePlus 9 जिसकी कीमत 54,999 रुपये है, सेल में 41,999 रुपये की कीमत में मिलेगा। अमेजॉन पर OnePlus 9R की कीमत वर्तमान में 39,999 है लेकिन सेल के दौरान इसे 33,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर दिया जा रहा है।

See also  Amazon Prime Day सेल 26 जुलाई से शुरू, इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगा डिस्काउंट

Amazon Great Republic Day Sale में Samsung Galaxy M12 का 4GB + 64GB वेरिएंट 8,550 रुपये में उपलब्ध है। Samsung Galaxy M32 स्मार्टफोन इस सेल में वर्तमान कीमत 20,999 रुपये की बजाए 15,749 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस में मिल रहा है। Redmi Note 10S के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट पर 1500 रुपये की छूट है और यह 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Xiaomi 11 Lite NE 5G की वर्तमान कीमत 26,999 रुपये है लेकिन सेल के दौरान इसे 21,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

24 घंटे पहले ही प्राइम मेंबर्स उठा सकते सेल का फायदा

इसके आलावा भी स्मार्टफोन्स पर आप कई और डील्स चेक कर सकते हैं। यहां पर यह ध्यान रखें कि ऊपर बताए गए सभी प्राइस एसबीआई कार्ड पर मिलने वाले डिस्काउंट को मिलाकर बताए गए हैं। प्राइम मेंबर्स सेल का फायदा 24 घंटे पहले से ही ले सकते हैं। Amazon की रिपब्लिक डे सेल में टीवी पर भी भारी डिस्काउंट मिल रहा है। Redmi 32-inch Smart TV की कीमत इस सेल में केवल 13,499 रुपये रखी गई है। टीवी पर 10,500 रुपये का भारी डिस्काउंट है। Redmi X50 50-inch Smart TV पर 12000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है और इसे सेल के दौरान 32,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

See also  अमेजॉन के जेफ बेजॉस पिछड़े,दुनिया के सबसे दौलतमंद शख्स बने बिल गेट्स

OnePlus Y1 full-HD TV के 43 इंच मॉडल को आप इस सेल में 25,999 रुपये में खरीद सकते हैं। Samsung के 43-inch Crystal 4K TV पर 16000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है और आप इसे सेल के दौरान 36,990 रुपये में खरीद सकते हैं। Sony के स्मार्ट टीवी सेल में 25,490 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहे हैं।

ओरिजनल प्राइस से मिलेगीं इतने प्रतिशत की छूट

JBL C115 TWS इयरफोन्स सेल में 3,499 रुपये में उपलब्ध हैं। Boult AirBass ProPods X TWS इयरबड्स को 1,299 रुपये और Noise Airbuds को 2,299 रुपये में खरीदा जा सकता है। Boat Avante Bar 3150D साउंड बार की कीमत 11,999 रखी गई है। Amazon का कहना है कि Boat Watch Matrix को 3,999 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर खरीदा जा सकता है। कंपनी ने एक और डील को रिवील किया है जिसमें HP Victus गेमिंग लैपटॉप को 59,990 रुपये के प्राइस पर दिया जा रहा है। इसका ओरिजनल प्राइस 76,020 रुपये है।

See also  नए राशन कार्ड छपवाने पड़ेंगे नई सरकार को, हर कार्ड पर छपी है पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व खाद्य मंत्री की तस्वीर

इसके आलावा भी इन जैसे आइटम्स पर कई और डील्स चेक कर सकते हैं। यहां पर यह ध्यान रखें कि ऊपर बताए गए सभी प्राइस एसबीआई कार्ड पर मिलने वाले डिस्काउंट को मिलाकर बताए गए हैं। प्राइम मेंबर्स के लिए सेल 24 घंटे पहले ही शुरू हो जाएगी और रेगुलर कस्टमर्स के लिए 17 जनवरी से सेल शुरू होगी।

इतने कीमत पर खरीदी जा सकती हैं चीजें

Amazon की Great Republic Day Sale में इसके अलावा अमेजॉन इको डिवाइसेज, डिशवाशर, वॉशिंग मशीन आदि पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। अमेजॉन ईको स्मार्ट कॉम्बो 1,799 रुपये से शुरू है। Samsung डिशवाशर 35,990 रुपये से शुरू हैं। Godrej की फुल ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन 11,990 रुपये से शुरू हैं जबकि सैमसंग की फ्रंट लोड वाशिंग मशीन 31,299 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदी जा सकती हैं। आप अमेजॉन पर टॉप ट्रेंडिंग डील्स भी देख सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर