केजरीवाल

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Election 2022) में आम आदमी पार्टी (AAP) आज अपने सीएम उम्मीदवार घोषित करेगी। इससे साफ हो जाएगा की आप किसके नेतृत्व में पंजाब में आगे बढ़ेगी। आप के इस ऐलान के बाद कई समीकरण बदलते भी दिखाई दे सकते हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बताया कि मंगलवार 12 बजे मुख्यमंत्री के उम्मीदवार की भी घोषणा हो जाएगी।

जनता से मांगे थे सुझाव

बता दें कि केजरीवाल ने एक फोन नंबर जारी किया था और पंजाब के लोगों से जवाब मांगा था कि वे बताएं कि वे आप के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में किसे देखना चाहते हैं।

उसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा था कि पार्टी भगवंत मान (Bhagwant Mann) को जिम्मेदारी देने की इच्छुक हैं, लेकिन उन्होंने खुद लोगों की पसंद मांगने का सुझाव दिया।

पंजाब के लोगों को सोमवार शाम 5 बजे तक मोबाइल नंबर 7074870748 पर SMS, व्हाट्सएप या वॉयस मैसेज के जरिए अपनी पसंद देने को कहा गया था।

See also  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का विदाई समारोह संसद भवन में आज

अब तक 15 लाख से ज्यादा प्रतिक्रिया

आप विधायक हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पार्टी को उसके ‘जनता चुनेगी अपना सीएम’ अभियान पर लगभग 15 लाख प्रतिक्रियाएं मिलीं हैं।

केजरीवाल ने पिछले हफ्ते जब अभियान शुरू किया था, तब उन्होंने खुद को इस दौड़ से बाहर कर दिया था और कहा था कि शीर्ष पद के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा लोगों की प्रतिक्रिया मिलने के बाद की जाएगी।