TRP डेस्क : चुनावी सरगर्मी के बीच उत्तर प्रदेश में सपा के खेमे में बड़ी सेंध मारने में सफल रही। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव आज भाजपा में शामिल हो गई हैं। अपर्णा को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव ने प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित किया।

भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ भी की। अपर्णा ने कहा कि “आप सभी जानते हैं मैं हमेशा प्रभावित रहती थी पीएम नरेंद्र मोदी जी से। मेरे चिंतन में हमेशा राष्ट्र सबसे पहले है। मुझे लगता है कि राष्ट्र का धर्म मेरे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। मैं बस यही कहना चाहती हूं कि मैं राष्ट्र की आराधना करने निकली हूं। इसलिए आप सभी लोगों का सहयोग भी बहुत अनिवार्य है।” अपर्णा ने आगे कहा “भाजपा की जो कार्यशैली है चाहे वह स्वच्छ भारत मिशन हो चाहे वह महिलाओं के लिए स्वावलंबी जीवन हो, चाहे वह रोजगार हो, मैं हमेशा से बीजेपी की योजनाओं से प्रभावित रहती हूं। जो भी कर सकूंगी अपनी क्षमता से करूंगी।”

See also  BREAKING NEWS : हेट स्पीच मामले में नोटिस जारी करने के खिलाफ भाजपा ने सिविल लाइन थाने का किया जबरदस्त घेराव

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर