कार खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर, भारत में लॉन्च हुई TATA Tigor और Tiago CNG जानिए क्या प्राइस और फीचर्स
कार खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर, भारत में लॉन्च हुई TATA Tigor और Tiago CNG जानिए क्या प्राइस और फीचर्स

टीआरपी डेस्क। Tata Motors ने आज Tiago और Tigor के CNG वेरिएंट लॉन्च कर दिए है। इन गाड़ियों को पेश करने के साथ टाटा ने भारत में फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी पैसेंजर कारों की लीग में प्रवेश कर लिया है, जहां मारुति सुजुकी और हुंडई पहले से ही अपने प्रोडेक्ट बेच रही हैं। टाटा ने इन सीएनजी वेरिएंट को आई-सीएनजी टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया है। जो इन गाड़ियों को बेहतर परफॉर्मेंस देने में मदद करेगी। Tiago CNG और Tigor CNG के साथ, Tata Motors भारत में Hyundai के बाद दूसरी ऑटोमेकर बन गई है, जिसने अपनी कारों को पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक पॉवरट्रेन के साथ पेश किया है।

कीमत, माइलेज

Tata Tiago CNG की कीमत 6.09 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जबकि Tata Tigor CNG की कीमत 7.69 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। टाटा मोटर्स ने कारों की सीएनजी रेंज का लॉन्च पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ बेहतर रेंज और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए किया है। टाटा ने अभी तक टियागो और टिगोर सीएनजी की माइलेज के बारे में जानकारी नही दी है। लेकिन हाल ही में लॉन्च की गई मारुति सेलेरियो सीएनजी 35.60 किमी/किलोग्राम की माइलेज देती है।

See also  अपराधियों से न जोड़ें 'नटवरलाल' नाम को, कारोबारी की याचिका पर हाईकोर्ट में होगी इस रोचक मामले की सुनवाई

टाटा टियागो सीएनजी

टाटा टियागो सीएनजी कॉस्मेटिक तौर पर स्टैंडर्ड मॉडल की तरह ही आती है। हैचबैक में फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट ही एकमात्र बदलाव है जो 1.2-लीटर रेवोट्रॉन इंजन के साथ आती है। इंजन 73 पीएस का पावर आउटपुट देता है। यह 165 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आती है।

फीचर्स

कार में प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट, ग्रिल पर क्रोम ट्रिम्स मिलते हैं। केबिन में हरमन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। Tata Tiago CNG 5 अलग-अलग करल ऑप्शन और चार वेरिएंट XE, XM, XT और XZ+ में आएगी। हैचबैक के कलर ऑपशन में – मिडनाइट प्लम, एरिज़ोना ब्लू, ओपल व्हाइट, फ्लेम रेड और डेटोना ग्रे है।

टाटा टिगॉर सीएनजी

Tata Tigor CNG वैरिएंट के लॉन्च के साथ भारत में पेट्रोल, ऑल-इलेक्ट्रिक और CNG वैरिएंट वाली पहली कार बन गई है। Tiago CNG की तरह Tigor CNG में भी फैक्ट्री फिटेड CNG किट है जो 1.2-लीटर Revotron पेट्रोल इंजन के साथ आती है।

See also  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का दावा- आयुष्मान योजना का किसी भी राज्य का कोई बकाया नहीं, राज्य सभा सांसद रंजीत रंजन ने छत्तीसगढ़ के संदर्भ में पूछा था सवाल…

फीचर्स

इसमें ऑटोमेटिक हेडलैंप, डुअल-टोन रूफ, रेन-सेंसिंग वाइपर आदि मिलते हैं। केबिन के अंदर, इसमें ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सात इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। Tata Tigor CNG 4 अलग-अलग कलर ऑप्शन और 2 वेरिएंट्स में आती है, जिसमें XZ और XZ+ हैं। इस कार के कलर ऑप्शन में मैग्नेटिक रेड, एरिजोना ब्लू, ओपल व्हाइट, डेटोना ग्रे और डीप रेड शामिल हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर