जिंदा पैंगोलिन के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5 लाख रुपये है कीमत
जिंदा पैंगोलिन के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5 लाख रुपये है कीमत

गरियाबंद। जिला पुलिस ने बाइक सवार के कब्जे से एक जिंदा दुर्लभ प्रजाति के पैंगोलिन बरामद किया है। गौरतलब है कि शातिर तस्कर पैंगोलिन को बेचने की फिराक में था।

पुलिस को मुखबिर से पीपरछेड़ी थानाक्षेत्र में पैंगोलिन की तस्करी की खबर मिली थी। इसके बाद पुलिस ने अपना जाल बिछाया और एक बाइक सवार के कब्जे से पैंगोलिन को बरामद कर लिया।

पुलिस ने रसेला निवासी तस्कर तरुण ठाकुर को वन्य प्राणी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक जेआर ठाकुर ने बताया कि जब्त पैंगोलिन का वजन 10 किलो 300 ग्राम है। जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5 लाख से अधिक की बताई जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  Digital Currency: कल लॉन्च होगा 'Digital rupee', जानें कैसे करेगा काम, कौन-कौन कर सकेंगे उपयोग