टीआरपी डेस्क। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता बीएस येदियुरप्पा की पोती सौंदर्या ने शुक्रवार को फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। वह 30 साल की थीं। फिलहाल शव का बॉरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल में पोस्टमॉर्टम चल रहा है। बीएस येदियुरप्पा के कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है।

सौंदर्या बेंगलूरू के एमएस रमैया अस्पताल में एक डॉक्टर थीं। पुलिस के अनुसार, वह शहर के माउंट कार्मेल कॉलेज के पास एक अपार्टमेंट में अपने पति और छह महीने के बच्चे के साथ रह रही थीं।

सौंदर्या की दो साल पहले ही शादी हुई थी। वह शुक्रवार सुबह मृत पाई गईं और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बॉरिंग अस्पताल भेज दिया गया है। बेंगलूरू के हाई ग्राउंड पुलिस स्टेशन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  कर्नाटक विधानसभा में येदियुरप्पा सरकार की अग्नि परीक्षा सोमवार को

बीजेपी को झटका लगा

सौंदर्या येदियुरप्पा की पहली बेटी पद्मा की बेटी थीं। उनकी मौत की खबर से उनके परिवार और प्रदेश बीजेपी को झटका लगा है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ बीजेपी के दिग्गज नेता येदियुरप्पा को सांत्वना देने अस्पताल पहुंचे हैं। पुलिस के अनुसार पहली नजर में ये एक आत्महत्या का मामला नजर आ रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर