Video : हर सुबह 52 सेकेंड के लिए थम जाती है इस शहर की रफ़्तार, पेश करती है देशभक्ति की नई मिसाल
Video : हर सुबह 52 सेकेंड के लिए थम जाती है इस शहर की रफ़्तार, पेश करती है देशभक्ति की नई मिसाल

नेशनल डेस्क। हम सबने देशभक्ति के कई किस्से सुने होंगे लेकिन तेलंगाना राज्य इसकी जीवंत मिसाल है। तेलंगाना का नलगोंडा शहर के लोग देशभक्ति की एक अनोखी मिसाल पेश करते है। नलगोंडा ने आज भी हर दिन राष्ट्रगान गाने के ट्रेंड को बनाए रखा है।

दरअसल, नलगोंडा में प्रतिदिन सुबह ठीक 8:30 बजे शहर के 12 प्रमुख जंक्शनों पर राष्ट्रगान बजाय जाता है और शहर के सभी नागरिक सम्मान में खड़े होकर एक साथ राष्ट्रगान गाते हैं।

Video : हर सुबह 52 सेकेंड के लिए थम जाती है इस शहर की रफ़्तार, पेश करती है देशभक्ति की नई मिसाल

बता दें नलगोंडा में हर दिन ठीक 52 सेकंड के लिए सभी जाति, धर्मों और पंथ लोग एक साथ अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर राष्ट्रगान गाने लगते हैं। मिली जानकारी के अनुसार 23 जनवरी, 2021 को ये पहल शुरू की गई थी और इस ट्रेंड को शुरू करने का श्रेय ”जन गण मन उत्सव समिति” के अध्यक्ष कर्णती विजय कुमार और उनके दोस्तों को दिया जाता है। समूह का मानना ​​​​है कि राष्ट्रगान गाने से जनता में देशभक्ति को और बढ़ावा मिलेगा। इस ट्रेंड ने नलगोंडा के आसपास के कई अन्य छोटे शहरों को भी प्रभावित किया है।

See also  छत्तीसगढ़: शासकीय कॉलेज के प्रिंसिपल ने आधी रात को छात्र-छात्राओं के साथ लगाए ठुमके, वायरल VIDEO में न दिखा मास्क- न दो गज की दूरी, बोले- एडिटेड

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर