काले झंडे दिखाने वाले से भाजयुमो के कार्यकर्ता... तड़के पुलिस ने किया गिरफ्तार

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राहुल गांधी का दौरा है। इसे देखते हुए आज सुबह सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। भाजयुमो ने राहुल गांधी के इस दौरे का विरोध करते हुए उन्हें काले झंडे दिखाने का ऐलान किया दिया था।

गुरुवार की सुबह राजधानी पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ताओं के घरों में अचानक पुलिस आ गई। और उन्फौहें रन पुलिस ने हिरासत में ले लिया, इसी तरह का आलम प्रदेश के कई जिलों में है।

किसानों पर भी पहरा

नवा रायपुर में मुआवजे और रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा था। समय ना मिलने पर किसानों ने विरोध की चेतावनी दी थी, इसे देखते हुए अब नवा रायपुर की उन सड़कों पर पुलिस का पहरा है जो रायपुर शहर से जुड़ती है। कुछ जगहों पर बैरिकेडिंग भी की गई है ताकि किसान रायपुर न पहुंच सकें और राहुल गांधी के कार्यक्रम में कोई खलल ना पड़े।

See also  CG विधानसभा : घोटालेबाज 4 अधिकारी निलंबित, सड़क निर्माण में अनियमितता, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और चंद्राकर में तीखी बहस, आसंदी को करना पड़ा हस्तक्षेप

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर