रायपुर : राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में लगी छत्तीसगढ़ सरकार के 3 साल के विकास कार्यों की प्रदर्शनी के बीच माँ दन्तेश्वरी का मंदिर भी बनाया गया है। यह मंदिर इस पूरे प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण बना हुआ है। इस मंदिर का बाह्य स्वरुप मां दन्तेश्वरी के मुख्य मंदिर के जैसा ही बनाया गया है। मंदिर के गर्भ में माँ का एक चित्र स्थापित किया गया है। दन्तेश्वरी की पूजा अर्चना के लिए यहाँ एक पुजारी की नियुक्ति भी की गई है। माँ के चित्र के सामने एक दीप प्रज्वलित किया गया है और मंदिर में आए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है।

देखें वीडियो –

राहुल गाँधी ने भी किए दर्शन

अपने एक दिवसीय छत्तीसढ़ दौरे पर आए राहुल गाँधी ने रायपुर के कार्यक्रम स्थल पहुँचकर सबसे पहले माता के मंदिर के ही दर्शन किए। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के साथ राहुल ने मंदिर के गर्भ गृह में जाकर आरती की और माँ का आशीर्वाद लेकर आगे अपने कार्यक्रम के लिए आगे बढ़े।

See also  MP Vijay Baghel Called To Delhi - सांसद विजय बघेल का केंद्रीय मंत्री बनना लगभग तय

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर