Good News: प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की फीस होगी सरकारी कॉलेज के बराबर, जानें किन्हें मिलेगा लाभ

टीआरपी डेस्क। देश के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों (Private Medical Colleges) में करोड़ों की फीस पर लगाम लगाने के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) का अभूतपूर्व फैसला आया है। अब देश के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में 50 प्रतिशत सीटों की फीस सरकारी मेडिकल कॉलेज (Govt Medical Colleges) के बराबर होगी।

प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की फीस में बड़ा बदलाव

नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि देश के सभी प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में 50 फीसदी सीटों की फीस जिस प्रदेश में कॉलेज स्थित हैं उस प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों की फीस के बराबर होगी।

अतिरिक्त फीस नहीं वसूल पाएंगे कॉलेज

इसके साथ ही प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की बाकी की 50 प्रतिशत सीटों में फीस उस राज्य की फीस रेगुलेटरी अथॉरिटी तय करेगी। इसके अलावा कोई भी मेडिकल कॉलेज प्रशासन डोनेशन वगैरह किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूल सकेगा।

See also  दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक आज, छह राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल, 6,015 करोड़ रुपये बिजली आपूर्ति भुगतान समेत इन 25 मुद्दों पर होगी चर्चा

मेरिट के आधार पर मिलेगी वरीयता

प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की जिन 50 फीसदी सीटों पर सरकारी मेडिकल कॉलेज के बराबर फीस का प्रावधान किया गया है उसमें वरीयता मेरिट के आधार पर मिलेगी यानी नीट परीक्षा की रैंकिंग के आधार पर मिलेगी।

गौरतलब है सरकार के इस फैसले से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को बड़ा फायदा मिलेगा। फीस के नाम पर करोड़ों रुपये वसूलने वाले कॉलेज अब स्टूडेंट्स का शोषण नहीं कर पाएंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर