Railway Breaking: यात्रा से पहले जरूर पढ़ें यह खबर, रेलवे ने रद्द की सात सौ से भी अधिक ट्रेनें, ऐसे करें चेक
Railway Breaking: यात्रा से पहले जरूर पढ़ें यह खबर, रेलवे ने रद्द की सात सौ से भी अधिक ट्रेनें, ऐसे करें चेक

टीआरपी डेस्क। देश की लाइफलाइन कही जाने वाली भारतीय रेल की सेवाएं इन दिनों यात्रियों के लिए काफी समस्याएं खड़ी कर रही है। दरअसल, अपने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल देश के अलग-अलग हिस्सों में विकास कार्य और मरम्मत का काम कर रही है, ताकि देशवासियों को बेहतर, आरामदायक और सुरक्षित यात्रा सेवा प्रदान की जा सके।

हालांकि, इन विकास और मरम्मत के कार्यों की वजह से वहां से गुजरने वाली ट्रेनों की सेवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है. इसके अलावा उत्तर भारत में पड़ रही भीषण ठंड और कोहरे की वजह से भी कई ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार, 6 फरवरी को अलग-अलग वजहों से 750 से भी ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय रेल ने रविवार, 6 फरवरी को देश के अलग-अलग हिस्सों से चलने वाली 751 ट्रेनों को कैंसिल किया है। इसके अलावा रेलवे ने आज 30 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया है। बता दें कि आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें अपनी निर्धारित यात्रा न करते हुए अधूरी यात्रा के बाद ही सफर खत्म कर देती हैं।

See also  Lakshadweep Tour Package: मालदीव से कहीं ज्यादा सस्ता है लक्षद्वीप घूमना

रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन राज्यों की ट्रेनों पर सबसे ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ रहा है उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब आदि राज्य शामिल हैं। बताते चलें कि रेलवे ने ट्रेनों को रद्द करने की कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई है। रेलवे ने सिर्फ इतना कहा है कि ऑपरेटिंग कारणों की वजह से ट्रेनों को रद्द किया किया जा रहा है।

ऐसे चेक करें ट्रेन का स्टेटस

अगर आपने भी किसी वजह से कहीं जाने के लिए ट्रेन में अपनी टिकट बुक की है तो भारतीय रेल की NTES वेबसाइट पर जाकर अपनी ट्रेन का स्टेटस मालूम कर लें।

अपनी ट्रेन का स्टेटस जानने के लिए आप इस वेबसाइट- https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes/पर जा सकते हैं. वेबसाइट पर आने के बाद आपको गाड़ी का नाम या नंबर, जहां से यात्रा शुरू करनी है उस स्टेशन का नाम और तारीख डालनी होगी. इसके बाद आपको ट्रेन का स्टेटस मालूम चल जाएगा. इसके अलावा आप रेलवे की हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके भी अपनी ट्रेन का स्टेटस मालूम कर सकते हैं।

See also  मिलावटी पेट्रोल की शिकायत, जांच के बाद पेट्रोल पंप को किया गया सील

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर