Weather News

रायपुर। पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाली चक्रवाती हवाओं से छत्तीसगढ़ का मौसम बदला है। बीती रात प्रदेश के अधिकांश हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में प्रदेश का न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर सकता है।

मौसम विभाग ने 9 फरवरी को बरसात की संभावना जताई थी। कल रात 11 बजे के बाद राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में बरसात हुई। इसके मुताबिक सबसे अधिक 12.4 मिलीमीटर वर्षा पेण्ड्रा रोड में हुई है। राजनांदगांव में 8.2, रायपुर में 8, बिलासपुर 5.3, दुर्ग में 4.6 और अम्बिकापुर में 2.4 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की गई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हवा की दिशा बदल रही है। इसकी वजह से गुरुवार को मौसम मुख्यत: सूखा रहने की संभावना है। दिन और रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना बन रही है। 12 फरवरी तक न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना बन रही है।

See also  नशेबाज शिक्षक के बिगड़े बोल - किराये पर रखा है टीचर और पीता है महुए की शराब..!

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर