टीआरपी डेस्क। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी करने के बाद अब इस पर राजनीति तेज हो गई है। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को तत्काल बर्खास्त करने और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की गई।

तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी ने कहा कि सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की टिप्पणी गांधी परिवार या कांग्रेस के खिलाफ नहीं है, बल्कि मातृत्व का अपमान है। कांग्रेस कार्यकर्ता 14 फरवरी को तेलंगाना के सभी 709 पुलिस थानों में सरमा के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराएंगे।

आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भाषा बिल्कुल वैसी है, जैसी 1947 से पहले के जिन्ना की थी। उन्होंने राहुल गांधी को आधुनिक जिन्ना तक कह डाला। सीएम ने कहा कि ऐसा महसूस होता है कि राहुल गांधी के अंदर जिन्ना का भूत घुस गया है।

See also  IPL 2021 Schedule : 9 अप्रैल से शुरू होगा 14वां सीजन, 52 दिन चलेगा मैच, फाइनल 30 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा

सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सीएम बिस्वा का कांग्रेस पर निशाना

सीएम बिस्वा सरमा ने यह भी कहा कि कांग्रेस को सेना के यह कहने पर विश्वास करना चाहिए कि उन्होंने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की और इसमें कोई विवाद नहीं होना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस की इस बात के लिए भी आलोचना की कि कभी जनरल रावत को ‘सड़क का गुंडा’ कहने वाली कांग्रेस आज उनके कटआउट लगाकर उनके नाम पर वोट मांग रही है। उन्होंने कहा, ‘ हम स्वयं असम में कांग्रेस की सरकारों के अलसंख्यक तुष्टीकरण के दाग अभी तक धो रहे हैं। नमाज की छुट्टी घोषित करने वाले कांग्रेसी नेता बंद कमरों में उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी का वादा कर रहे हैं। भाजपा कभी देवभूमि में कांग्रेस की इस मंशा को पूरा नहीं होने देगी।’

मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी की सीएम बिस्वा की निंदा

वहीं सीएम बिस्वा के बयान पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह एक बचकाना और निंदनीय बयान है। सत्ता के लिए वह बीजेपी में गए और अब पीएम और आरएसएस की भाषा बोल रहे हैं। मैंने उनसे इस तरह की टिप्पणी की कभी उम्मीद नहीं की थी। एक सीएम को पता होना चाहिए कि कब और क्या बोलना है।

See also  सुनंदा पुष्कर की मौत मामले में शशि थरूर के खिलाफ HC में याचिका

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर