IPL Auction 2022 : नीलामी में ईशान किशन की चांदी-चांदी, बने दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी, इन्हे नहीं मिला कोई खरीदार
IPL Auction 2022 : नीलामी में ईशान किशन की चांदी-चांदी, बने दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी, इन्हे नहीं मिला कोई खरीदार

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन का समापन हो चुका है। बेंगलुरु में दो दिन तक चली नीलामी में 204 खिलाड़ी बिके। इस सीजन के सबसे महंगे खिलाडी ईशान किशन बने उन्हें खरीदने के लिए करीब 551 करोड़ रुपये खर्च हुए। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं दीपक चाहर दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा।

इसके साथ ही ईशान किशन आईपीएल के इतिहास में नीलामी में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए। इस लिस्ट में पहले नंबर पर युवराज सिंह हैं। वहीं मुंबई ने पहली बार नीलामी में किसी खिलाड़ी के लिए 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लगाई।

ऑक्शन में नहीं बिके मोहम्मद नबी

वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को ऑक्शन के दौरान कई खरीदार नहीं मिला। उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपये था। इसके अलावा मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना, ऑस्ट्रेलियाई किकेटर स्टीव स्मिथ, बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर को कोई खरीदार नहीं मिला। हालांकि, अभी इनके पास एक मौका और है।

See also  इस आईपीएस के खिलाफ माही ने खटखटाया मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा, जानें मामला

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर