BREAKING NEWS : नगर निगम में कर्मचारियों को कल तक वेतन भुगतान का मिला आश्वासन, निगम कमिश्नर ने मामले में लिया संज्ञान
BREAKING NEWS : नगर निगम में कर्मचारियों को कल तक वेतन भुगतान का मिला आश्वासन, निगम कमिश्नर ने मामले में लिया संज्ञान

रायपुर। नगर निगम रायपुर में जनवरी के महीने के वेतन का अब तक भुगतान नहीं हो सका है। इस मुद्दे को लेकर यहां के कर्मचारियों ने कल सांकेतिक हड़ताल की चेतावनी दी थी। इसे संज्ञान में लेते हुए निगम कमिश्नर ने कल तक कर्मचारियों का वेतन भुगतान कर दिए जाने का आश्वासन दिया है। हालांकि इसके लिए उच्च अधिकारियों का वेतन रोके जाने का निर्णय लिया गया है।

बता दें कि नगर निगम रायपुर में कुल 1378 कर्मचारी हैं, जो वेतन नहीं मिलने से काफी परेशान थे। कहा जा रहा है कि निगम की आर्थिक हालत ख़राब हो चली है, जिसके चलते यहाँ के कर्मियों का वेतन भुगतान नहीं हो रहा है और न ही कोई नया काम शुरू किया जा रहा है।

पता चला है कि अंबिकापुर और राजनांदगांव के नगर निगमों की आर्थिक स्थिति भी बदतर हो चली है, जिसके चलते वहां के कर्मियों का वेतन भुगतान दिसंबर से नहीं किया जा सका है।

See also  IND vs USA U19 World Cup : भारत की जीत के साथ शुरूआत, अमेरिका को 6 विकेट से हराया, अभिज्ञान ने छक्के से दिलाई जीत

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर