लाल किला हिंसा का आरोपी और पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत
लाल किला हिंसा का आरोपी और पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत

चंडीगढ़। पिछले साल गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली के लाल किला के पास हुई हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता होने के आरोपी और पंजाब के अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा हरियाणा के सोनीपत जिले में खरखौदा के पास कुंडली-मानेसर-पलवल राजमार्ग पर हुआ।

दो महीने तक जेल में रहा था सिद्धू

गौरतलब है कि केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों की आयोजित ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किला हुई हिंसा थी और इस मामले में सिद्धू को नौ फरवरी 2021 को गिरफ्तार किया गया था। जमानत पर रिहा होने से पहले सिद्धू करीब दो महीने तक जेल में रहा था।

See also  इस IAS अफसर के दादा-दादी ने की खुदकुशी, मरने से पहले पुलिस को सौंपा सुसाइड नोट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर