रायपुर : नई राजधानी प्रभावित किसानों ने आज दिल्ली में राकेश टिकैत, योगेंद्र यादव समेत अन्य राष्ट्रीय स्तर के किसान नेताओं से मुलाकात की। नई राजधानी प्रभावित किसान समिति के प्रवक्ता गिरधर पटेल ने बताया कि नई राजधानी प्रभावित किसान प्रतिनिधि अध्यक्ष रूपेन चंद्राकर और सचिव कामता प्रसाद रात्रे ने राकेश टिकैत से वार्ता की। वार्ता में किसान प्रतिनिधियों ने नई राजधानी प्रभावित किसानों के सभी मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही राकेश टिकैत से किसानों के समर्थन में रायपुर आने का आग्रह भी किया। किसानों के इस आग्रह पर राकेश टिकैत ने रायपुर आने आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि “आप इसी तरह डटे रहें। अगर शासन आपकी मांगें पूरी नहीं करता है तो मैं स्वयं वहाँ आकर धरना करुंगा।”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  ‘My First Vote For Bhupesh Baghel’ अभियान के तहत स्टूडेंट्स के बीच संवाद करेगी NSUI