रायपुर : प्रदेश में एक बार फिर से बरसात होने के आसार दिखाई पड़ रहे हैं। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के कई हिस्सों में आज रात से लेकर कल सुबह तक बारिश हो सकती है। इसके तहत मुख्य रूप से सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिले प्रभावित होंगे। बादल छाए रहने की वजह से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावनाएं भी जताई गई हैं। कहा जा रहा है कि आने वाले 2 से 3 दिनों में प्रदेश भर के न्यूनतम तापमान में 5-6 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पाकिस्तान और उससे लगे राजस्थान के ऊपर 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है। जिसके कारण छत्तीसगढ़ में हवा की दिशा दक्षिण हो गई है। बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा आने की संभावना है। ऐसे में बुधवार को सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। बरसात के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट होगी वहीं न्यूनतम तापमान बढ़ेगा।

See also  राज्य प्रशासनिक सेवा के सात प्रमुख अफसरों को HC का झटका, आगामी आदेश तक रोका प्रमोशन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर