Horoscope 20 October 2022 : इन राशि वालों के लिए आज का दिन वरदान समान, पढ़े मेष से लेकर मीन तक का राशिफल
Horoscope 20 October 2022 : इन राशि वालों के लिए आज का दिन वरदान समान, पढ़े मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

नेशनल डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का राशिफल-

मेष राशि -थोड़ा जोखिम भरा समय है। किसी तरह का कोई रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति काफी बेहतर है। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से आप ठीक चलेंगे। सूर्यदेव को जल देते रहें।

वृषभ राशि –जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आप भी उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। किसी नए व्‍यापार की शुरुआत न करें। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात में खलल पड़ सकती है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से स्थिति ठीक है। कोई नई शुरुआत न करें।

मिथुन राशि –शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। पैरों में चोट न लगे, ध्‍यान रखें। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार सही चल रहा है।

See also  Horoscope 21 March 2025 : इस राशि के लोगों को रोजगार में मिलेगी सफलता, जानें अपना राशिफल

कर्क राशि –भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। क्रोध पर काबू रखें। अति भावुकता पर काबू रखें। बाकी स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम की स्थिति मध्‍यम रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब सही रहेगा।

सिंह राशि –घरेलू जीवन को थोड़ा सा शांत होकर निपटाएं। घरेलू सुख बाधित है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। सीने में विकार की आशंका है। प्रेम और व्‍यापार सही चलता रहेगा।

कन्‍या राशि –पराक्रम रंग लाएगा। अपनों के साथ की वजह से व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलेंगे। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम और व्‍यापार सही दिख रहा है।

तुला राशि –आर्थिक मामले सुलझेंगे। धन की बढ़ोत्‍तरी होगी लेकिन निवेश करने से बचें। वाणी अनियंत्रित न होने पाए। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी दिख रही है।

वृश्चिक राशि –स्थिति सही कही जाएगी। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा नरम रहेगा लेकिन कुल मिलाकर ठीक है। प्रेम का पूरा-पूरा साथ होगा और व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से जीवन में शुभता बनी रहेगी।

See also  Raipur South Assembly by-election: प्रमोद दुबे के बाद नेता कन्हैया अग्रवाल ने भी खरीदा नामांकन फार्म, अब तक 3 निर्दलीयों ने जमा किए नामांकन

धनु राशि –अज्ञात और काल्‍पनिक भय सताएगा। खर्चों को बढ़ाचढ़ाकर सोच लेंगे और मन परेशान हो जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। मूत्र सम्‍बन्‍धी दिक्‍कत हो सकती है। चिकित्‍सकीय सलाह जरूर लें।

मकर राशि –आर्थिक मामले सुलझेंगे। भ्रामक समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्‍यापार सही चलेगा। संतान से थोड़ी दूरी बन सकती है लेकिन प्रेम की स्थिति अच्‍छी है।

कुंभ राशि –व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही समय रहेगा लेकिन कानूनी पचड़ों से दूर रहें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति थोड़ी दूरी वाली है लेकिन सही है। कुल मिलाकर आपकी स्थिति अच्‍छी दिख रही है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन राशि –स्थिति सुधार की ओर है। आप निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। भाग्‍य साथ दे रहा है। प्रेम की स्थिति पहले से सुधार की ओर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी ठीक है। स्‍वास्‍थ्‍य नरम रहेगा, इसका ध्‍यान रखें। पीली वस्‍तु पास रखें।

See also  कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने PM मोदी से मांगी दवाई, कहा- मैं भी इसे लूंगा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर