बड़ी खबरः भाजपा नेता व पूर्व आईएएस अधिकारी ओपी चौधरी गिरफ्तार- Video

रायपुर। भाजपा नेता व पूर्व आईएएस अधिकारी रहे ओपी चौधरी समेत 50 से ज्यादा कार्यकर्ता गिरफ्तार कर लिए गए है। बता दें कि सभी यूरिया की किल्लत को लेकर चक्का जाम कर रहे थे। भाजपा नेता के साथ सभी कार्यकर्ता NH- 153 पर चक्का जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे थे।

बता दें प्रदेश में यूरिया की किल्लत जारी है। समितियों में खाद के लिए मारामारी है। इस बीच बीजेपी के नेतृत्व में किसानों ने आज नेशनल हाईवे जाम कर दिया। आंदोलन के दौरान पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच जमकर झड़प हुई।

आंदोलकारी करीब दो घंटे से नेशनल हाईवे पर ही डटे रहे। राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। पुलिस ने भाजपा नेता व पूर्व आईएएस ओपी चौधरी समेत 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

See also  रायपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 27 थाना प्रभारियों के तबादले

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर