संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन भाजपा सांसदों ने लोकसभा में लगाए मोदी-मोदी के नारे

टीआरपी डेस्क। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन आज लोकसभा में मोदी-मोदी के नारे लगे। बता दें सोमवार को सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई। पीएम मोदी ने जैसे ही सदन में पहुंचे, भाजपा सांसदों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। करीब 3 से चार मिनट तक भाजपा सांसदों ने जीत का जश्न मनाया और मेज बजाते रहे।

इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कैबिनेट के कई मंत्री सदन में मौजूद थे। इससे पहले, भाजपा सांसदों ने संसद परिसर में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत की बधाई भी दी।

जम्मू और कश्मीर का बजट होना है पेश

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में साल 2022-23 के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर का बजट पेश करेंगी। 5 अगस्त 2019 को राज्य से अनुच्छेद 370 और 35 ए समाप्त होने के बाद यह तीसरा बजट होगा।

See also  सरकारी नौकरीः SSC MTS परीक्षा अधिसूचना हुई जारी, 10वीं पास के लिए निकली 11,409 नौकरियां

पांच में से चार राज्यों में भाजपा जीती

10 मार्च को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणाम आए थे। ये राज्य हैं- उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर। इनमें से पंजाब के अलावा सभी चार राज्यों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद गुरुवार शाम को दिल्ली भाजपा कार्यालय में जोरदार जश्न मनाया गया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर