Minister Dahria Surrounded By MLA Brijmohan -बृजमोहन बोले राजधानी रायपुर में अमृत मिशन योजना में भारी गड़बड़ी
Minister Dahria Surrounded By MLA Brijmohan -बृजमोहन बोले राजधानी रायपुर में अमृत मिशन योजना में भारी गड़बड़ी

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन विपक्ष ने सरकार को जम कर घेरा। विधानसभा में मंत्री रविंद्र चौबे के विभागों के बजट अनुदान मांगों पर चर्चा शुरू हुई। इस दौरान पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। बृजमोहन अग्रवाल ने तो सरकार की ‘न्याय’ योजना को ‘अन्याय’ तक करार दिया है।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने किसानों को 2500 रूपये क्विंटल धान देकर उनकी सारी योजनाएं छीन ली है। किसानो के हिट में चलने वाली कई योजनाएं बंद कर दी गई हैं। किसानों की क्या हालत हो गई है। किसानों के हिस्से को कौन खा रहा है? नवा रायपुर का किसान आंदोलन इसी का उदाहरण है। किसानों की बिजली, उनकी सड़क, उनके स्कूलों को काट कर अगर आप 2500 रुपए दे रहे है तो सरकार एहसान नहीं कर रही है। बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार की योजनाओं को पुरानी योजनाओं की ही कॉपी बताया। देखिये इस वीडियो में :

See also  Political War : भाजपा का पोस्टर अटैक, दीपक बैज की कुर्सी छीन के अपने आदमी बैठाएंगे !

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर