वर्षों बाद बेटे और बेटी से मिले भगवंत मान, गले लगाकर हुए भावुक, अमेरिका से आए शपथ ग्रहण में शामिल होने
वर्षों बाद बेटे और बेटी से मिले भगवंत मान, गले लगाकर हुए भावुक, अमेरिका से आए शपथ ग्रहण में शामिल होने

खटकड़कलां। भगवंत मान के सीएम पद पर शपथ ग्रहण समारोह में विदेश से उनकी बेटी व बेटा भी पहुंचे। अपने शपथ ग्रहण समारोह में बेटे और बेटी को देखकर भगवंत मान भावुक हो गए।

वह लगभग सात वर्ष के बाद अपने दोनों बच्चों को मिले। भगवंत मान ने उन्हें गले से लगा दिया। मान के दोनों बच्चे अमेरिका में पढ़ रहे हैं।

बता दें, 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भगवंत मान की पत्नी इंद्रप्रीत कौर ने मान के लिए चुनाव प्रचार भी किया था, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। पत्नी दोनों बच्चों को लेकर अमेरिका चली गई थी, लेकिन समारोह में भाग लेने के लिए दोनों बच्चे विशेष तौर पर अमेरिका से पंजाब आए। यह सबके लिए चौंकाने वाला था।

See also  7th Day of Navratri : मां कालरात्रि की पूजा से होता है बुरी शक्तियों का नाश, नोट कर ले पूजन विधि